top of page

तिनका

  • Dec 21, 2023
  • 1 min read

तू तिनका है तनिक सा

tinke ka sahara
तिनका

कहीं दूर उड़ जाना

हवा भी करेगी पीछा

मगर तू हाथ न आना


ग़र डूब रहा हो कोई

उसका सहारा बन जाना

जिसको पार हो लगना

उसका किनारा बन जाना


बेघर किसी पंछी का

तू घोंसला बन जाना

संघर्षों से टूटे हुए का

तू हौंसला बन जाना


पर ये दुनिया है चिंगारी

कभी इसके पास न आना

तू तिनका है तनिक सा

जा कहीं दूर उड़ जाना ।

Comments


We'd love to hear from you!
Drop us a line at chandrikapoetry@gmail.com

Thank you for contacting us!

© 2023 by Chandrika Poetry. All rights reserved.

bottom of page